कानपुर में ब्रश के कारखाने में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:पहली मंजिल तक पहुंचा धुंआ, फायर ब्रिगेड ने परिवार को सुरक्षित निकाला
रायपुरवा थाना क्षेत्र के कारवालो नगर में शनिवार को एक मकान के बेसमेंट में बने पेंट ब्रश के कारखाने व गोदाम में शार्ट–सर्किट आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार रह रहा था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार दोपहर कंट्रोल रूम को मिली सूचना
कारवालो नगर में कारोबारी जुगुल किशोर उर्फ लप्पू की दो मंजिला मकान के बेसमेंट में ईगल ब्रश के नाम पर कारखाना व गोदाम है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर फायर कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना पर लाटूश रोड, किदवई नगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंची। आग तो बेसमेंट में लगी थी, लेकिन उसका धुआं पहली व दूसरी मंजिल तक पहुंच रहा था। दमकल कर्मियों ने एक तरफ परिवार को निकाला, जबकि अन्य कर्मचारी आग बुझाते रहे। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। सभी सुरक्षित हैं। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आवासीय भवन में व्यवसायिक कार्य होने की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)