चंदौली में गैस एजेंसी संचालकों ने निकाला कैंडल मार्च:तेल कंपनियों की नीतियों का विरोध, मांगें नहीं मानी तो 26 अक्टूबर को दिल्ली में धरना
चंदौली में सोमवार शाम एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकालकर तीन तेल कंपनियों की नीतियों का विरोध किया। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि तेल कंपनियां गैस एजेंसी संचालकों पर ग्राहकों को जबरदस्ती चूल्हा, रबर, ट्यूब और अन्य सामान बेचने का दबाव बनाती हैं। इससे एजेंसी संचालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बिना मांग 5 और 19 किलो के सिलेंडर भेजने का आरोप अमित सिंह ने बताया कि 5 किलो और 19 किलो के सिलेंडर भी बिना मांग के एजेंसियों को भेजे जा रहे हैं। ग्राहक इन सिलेंडरों की मांग नहीं करते, जिससे एजेंसी संचालकों को इन्हें रखने और संबंधित खर्च का भार उठाना पड़ता है। प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्रालय को भेज चुके हैं पत्र जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री, पेट्रोलियम मंत्री और मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल को पत्र भेजकर जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद तेल कंपनियों की ओर से एजेंसी संचालकों का उत्पीड़न जारी है। इसी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में अमित सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुधीर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रमा यादव और प्रवेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)