पहली बार आगरा खंड स्नातक MLC चुनाव में उतरी ASP:सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे नामांकन कराने
2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आजाद समाज पार्टी (ASP) अब आगरा खंड स्नातक MLC चुनाव में भी हाथ आजमा रही है। पहली बार इस चुनाव में उतरी पार्टी ने आगरा खंड स्नातक MLC के लिए कासगंज निवासी दक्ष प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को उनका नामांकन कराने के लिए आगरा पहुंचे।
बताया जा रहा है कि दक्ष यादव इससे पहले समाजवादी पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने ASP का दामन थाम लिया।
अब विस्तार से पढ़िये...
आजाद समाज पार्टी पहली बार यूपी विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में उतर रही है। यूपी में सिर्फ आगरा सीट पर खंड स्नातक का चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ के प्रयास से इस चुनाव का पार्टी के लिए पहला अनुभव होगा। सोमवार को पार्टी प्रत्याशी दक्ष प्रताप यादव लाव-लश्कर के साथ सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे। उनके नामांकन कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। सांसद चंद्रशेखर ने ये कहा
नामांकन कराने पहुंचे ASP अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा-आजाद समाज पार्टी आगरा खंड स्नातक MLC सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने मतदाता सूची को लेकर चल रही प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा, SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट का नुकसान हुआ है। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े सवाल पर उन्होंने ज्यादा विस्तार से जवाब नहीं दिया। समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित दलित सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित समाज सब देख रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)