चंदौली में जंगल-पहाड़ों में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन:QRT के साथ देवदत्तपुर-सोनवार में चलाया सर्च अभियान, ग्रामीणों से की चौपाल

Oct 05, 2026 - 00:03
0
चंदौली में जंगल-पहाड़ों में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन:QRT के साथ देवदत्तपुर-सोनवार में चलाया सर्च अभियान, ग्रामीणों से की चौपाल
चंदौली जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। चकरघट्टा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने देवदत्तपुर और सोनवार गांव के आसपास सर्च अभियान चलाया। जंगल और संभावित ठिकानों पर की तलाशी पुलिस टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ जंगल के दुर्गम रास्तों और संभावित छिपने की जगहों की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य संदिग्ध और राष्ट्रविरोधी तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना और उनकी आवाजाही को रोकना है गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की बात कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद पुलिस टीम ने देवदत्तपुर और सोनवार गांव में चौपाल लगाई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर इलाके की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है और किसी नक्सली गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही की जानकारी नहीं है। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो पुलिस को बताएं थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति को अपने यहां शरण न दें। उन्होंने कहा कि इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह की पेट्रोलिंग आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User