चंदौली में मारपीट के मामले में एसपी से मिले व्यापारी:कार्रवाई की मांग, चंदौली में व्यापार मंडल ने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का लगाया आरोप

Sep 15, 2026 - 16:07
0
चंदौली में मारपीट के मामले में एसपी से मिले व्यापारी:कार्रवाई की मांग, चंदौली में व्यापार मंडल ने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का लगाया आरोप
चंदौली के सकलडीहा में व्यापारी से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचा। व्यापारियों ने एसपी आकाश पटेल से मुलाकात कर आरोप लगाया कि मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय पुलिस पीड़ित व्यापारी पर समझौते का दबाव बना रही है। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 2 सितंबर को हुई थी मारपीट जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने बताया कि 2 सितंबर को सकलडीहा में राज केक की दुकान पर कुछ लोगों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट की थी। पीड़ित ने सकलडीहा थाने में शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद 9 सितंबर को दूसरे पक्ष की ओर से भी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। व्यापारियों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बना रही है और मारपीट के आरोपियों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही। कार्रवाई में पक्षपात नहीं होने की मांग लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज कानून और प्रशासन का सम्मान करता है, लेकिन व्यापारियों के साथ होने वाली घटनाओं में निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने एसपी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित व्यापारी को सुरक्षा देने की मांग की। सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण सेठ ने कहा कि व्यापारी मेहनत और पूंजी लगाकर अपना कारोबार करते हैं। दुकान पर व्यापारी के साथ मारपीट के बाद कार्रवाई के बजाय उसी पर समझौते का दबाव बनाया जाएगा तो इससे व्यापारियों में डर का माहौल बनेगा। दुकानें बंद कर जताया विरोध कृष्ण सेठ के मुताबिक, इसी के विरोध में सकलडीहा के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। इसके बाद व्यापारी एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या बताई। उन्होंने मामले की सही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। एसपी आकाश पटेल ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। ये व्यापारी रहे मौजूद इस दौरान राकेश मोदनवाल, अशोक केसरी, रत्नेश गुप्ता, प्रदीप अग्रहरि, महमूद आलम, राज चौरसिया, भारत मोदनवाल, राकेश गुप्ता, तेज चौरसिया, बरकत अली, अनिल चौरसिया, विनोद सेठ, सुरेंद्र यादव, विनय कुमार गुप्ता, सुनील चौरसिया और शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User