चंदौली में मिनी बैंक लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार:2.87 लाख रुपए बरामद, असलहे के बट से हमला कर लूटा था कैश
चंदौली पुलिस ने मिनी बैंक संचालक तंजीर अहमद से हुई लूट का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.87 लाख रुपए नकद, तीन एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद हुए हैं। आरोपियों ने शुक्रवार रात बबुरी रोड पर तंजीर अहमद के सिर पर असलहे के बट से हमला कर नकदी से भरा बैग लूटा था। तंजीर एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी से कैश लेकर घर जा रहे थे, तभी लग्जरी कार सवार चार लोगों ने उन्हें रोका था।
विरोध करने पर एक युवक ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे तंजीर घायल हो गए। इसके बाद आरोपी बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने झांसी गांव के पास से इन चारों आरोपियों को दबोचा। इनकी पहचान वाराणसी के सुधांशु यादव, पीयूष यादव उर्फ बाबू, मनीष यादव और अनुज यादव के रूप में हुई है। सदर CO नामवेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने तंजीर की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)