गोरखपुर में अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता:जुबली ने जीता खिताब, एमजी कॉलेज को 7 विकेट से हराया

Oct 10, 2026 - 19:16
0
गोरखपुर में अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता:जुबली ने जीता खिताब, एमजी कॉलेज को 7 विकेट से हराया
गोरखपुर के पीएम श्री राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14 (बालक वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मेजबान जुबली इंटर कॉलेज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबला एमजी इंटर कॉलेज और जुबली इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। एमजी इंटर कॉलेज के कप्तान सूर्यांश शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 10 ओवर के इस मैच में एमजी की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबली इंटर कॉलेज की टीम ने ओपनर बल्लेबाज कुणाल और उत्कर्ष की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एमजी इंटर कॉलेज को 7 विकेट से पराजित कर दिया। जुबली की ओर से उत्कर्ष ने सर्वाधिक 24 रन और कुणाल ने 18 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जुबली इंटर कॉलेज ने एमपी इंटर कॉलेज द्वारा दिए गए 59 रनों के लक्ष्य को 8 ओवर में ही हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वप्रकाश सिंह और वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेश शर्मा ने किया था। इस अवसर पर डॉ. अरुणेंद्र राय, नीलम, विवेकानंद मिश्र, अच्छे लाल, सुशील त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा, सूर्यकांत शर्मा, मोहम्मद नसीम और रामचंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User