चंदौली में नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत:सुबह टहलने गए थे, 6 किलोमीटर दूर मिला शव

Oct 05, 2026 - 14:08
0
चंदौली में नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत:सुबह टहलने गए थे, 6 किलोमीटर दूर मिला शव
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार को नहर में डूबने से 65 साल के शामू राम की मौत हो गई। वह प्रतिदिन सुबह टहलने और व्यायाम करने नहर किनारे जाते थे। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। नहर किनारे उनकी लाठी और प्लास्टिक की बोतल मिली। परिजनों ने तुरंत बलुआ पुलिस को सूचना दी। सब-इंस्पेक्टर अनंत भार्गव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ नहर में तलाश शुरू की। तेज बहाव के कारण भुपौली नहर पंप भी बंद कराया गया। बहुत तलाश के बाद मरकनिया गांव से करीब छह किलोमीटर दूर इटवां गांव के पास नहर में शामू राम का शव तैरता हुआ मिला। मृतक के बेटे हरिनाथ ने बताया कि पिता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। शामू राम की पत्नी का दस साल पहले निधन हो चुका था। उनके बेटे हरिनाथ और बेटी आशा शादीशुदा हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User