कोटेदार के समर्थन में ग्रामीणों का प्रदर्शन:फर्जी शिकायतों से मानसिक उत्पीड़न का आरोप, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

Oct 05, 2026 - 14:08
0
कोटेदार के समर्थन में ग्रामीणों का प्रदर्शन:फर्जी शिकायतों से मानसिक उत्पीड़न का आरोप, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग
बलरामपुर में तुलसीपुर विकासखंड के गुलरिहा-हिसामपुर गांव के ग्रामीण उचित दर विक्रेता राम धीरज वर्मा के समर्थन में लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम को सोमवार दोपहर 1 बजे ज्ञापन देकर कोटेदार के खिलाफ की जा रही शिकायतों को व्यक्तिगत रंजिश से प्रेरित बताया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि कोटेदार राम धीरज वर्मा ई-पॉस मशीन के माध्यम से शासन के नियमों के अनुसार कार्डधारकों को समय से राशन वितरित करते हैं। उनका दावा है कि कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में राशन मिल रहा है और वितरण व्यवस्था से ग्रामीण संतुष्ट हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग कोटेदार पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। ज्ञापन में राम विराज वर्मा को पूर्व कोटेदार का भाई बताते हुए उसके खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता के मामले में मुकदमा दर्ज होने का दावा किया गया है। वहीं श्याम मनोहर कसौधन की पत्नी के नाम अंत्योदय कार्ड बनाए जाने को लेकर भी शिकायत किए जाने की बात कही गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों लोग कोटेदार से प्रति माह दो-दो क्विंटल राशन की मांग करते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उनके खिलाफ शिकायतें की जाती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच होने पर वास्तविकता सामने आ जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User