चंदौली में पीस कमेटी की बैठक:आगामी पर्वों की तैयारियों पर चर्चा; पंडालों की सफाई व अग्निशमन व्यवस्था पर जोर

Oct 09, 2026 - 18:17
0
चंदौली में पीस कमेटी की बैठक:आगामी पर्वों की तैयारियों पर चर्चा; पंडालों की सफाई व अग्निशमन व्यवस्था पर जोर
चन्दौली में आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने की। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील और प्रमुख आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं तुरंत दुरुस्त की जाएं। उन्होंने सड़कों से छुट्टा पशुओं का प्रबंधन करने, पूजा पंडालों व विसर्जन मार्गों पर विशेष साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, खाद्य विभाग को बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच के लिए अभियान चलाने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर पंडालों में बिजली के तारों की जांच, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग और रावण दहन स्थलों पर फायर ब्रिगेड के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User