चंदौली में श्रीराम कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा:कथावाचक राजन जी महाराज सुनाएंगे कथा; विधायक, ब्लॉक प्रमुख पत्नियों संग हुए शामिल
चंदौली जिले के धानापुर कस्बे स्थित विजयदशमी पोखरा पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कथा के शुभारंभ के अवसर पर नरौली गंगा घाट से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। श्रीराम कथा दोपहर 2 बजे से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज सुनाना शुरू करेंगे। आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। चंदौली में राजन जी महाराज का यह पहला कार्यक्रम है, जिसे लेकर राम भक्तों में खासा उत्साह है। विधायक और ब्लॉक प्रमुख समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कलश यात्रा में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, उनकी पत्नियां मीरा सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी रही। सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के इंतजाम कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सफाई व्यवस्था के लिए एक सप्ताह पहले से ही ब्लॉक के सफाईकर्मियों को लगाया गया था। राम भक्तों के लिए बैठने को कुर्सियों, पीने के पानी और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि कथा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)