ससुराल से लौटे अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला:बदायूं में मोबाइल 4 किमी दूर मिला, बाइक पास खड़ी; हत्या की आशंका
बदायूं में ससुराल से लौटे सूरजपाल (55) का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर ट्यूबवेल के गाडर पर फंदे से लटका मिला। सूरजपाल रामपुर के शाहाबाद थाना क्षेत्र के नादरगंज स्थित ससुराल गए थे। सोमवार शाम को वह घर लौट रहे थे, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर कलावारे और नया गांव के बीच उनका मोबाइल मिला। उनकी बाइक शव के पास ही खड़ी थी। परिवार के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने और फिर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिवार वालों से भी जानकारी ली है। परिवार का कहना है कि मोबाइल का इतनी दूर मिलना भी संदेह पैदा करता है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)