चंदौली में सपा के पूर्व विधायक ने किया प्रदर्शन:सड़क पटरी न बनने पर गाजीपुर-सैयदराजा NH 24 पर घोटाले का आरोप
चंदौली के कंजहरा गांव में सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने एक दिवसीय धरना दिया। यह प्रदर्शन गाजीपुर से सैयदराजा जा रही NH 24 सड़क की पटरी न बनने को लेकर था। उन्होंने ठेकेदार और विभाग पर घोटाले का आरोप लगाया। धरना स्थल पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से आए एक प्राइवेट कर्मचारी को पूर्व विधायक ने वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी उन्हें बहकाने के लिए निजी कर्मचारी को ज्ञापन लेने भेज रहे थे। पूर्व विधायक मनोज सिंह ने बताया कि NH 24 सड़क का दोबारा निर्माण तो हुआ है, लेकिन पटरी नहीं बनाई गई। उनका आरोप है कि लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार ने सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल किया है। पटरी न होने से कई हादसे हुए हैं और लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि 7 मीटर चौड़ी सड़क पर नियमों के हिसाब से दोनों तरफ पटरी बननी चाहिए थी। लेकिन ठेकेदार और अफसरों ने सरकारी पैसा हड़प लिया। पूर्व विधायक ने साफ किया कि जब तक संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, वे अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)