चंदौली में तेज हवाओं के साथ भोर से रिमझिम बारिश:गर्मी से मिली राहत, तापमान गिरा; धान-सब्जी की फसल को फायदा

Sep 25, 2026 - 15:04
0
चंदौली में तेज हवाओं के साथ भोर से रिमझिम बारिश:गर्मी से मिली राहत, तापमान गिरा; धान-सब्जी की फसल को फायदा
चंदौली जिले में शुक्रवार की भोर से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। लगातार बारिश से मौसम ने करवट ली है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई बारिश को किसान धान और सब्जी की फसल के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से धान की फसल को जरूरी नमी मिलेगी और रोग लगने की आशंका भी कम होगी। अगस्त में 863 मिमी से ज्यादा हुई थी बारिश अगस्त में हुई भारी बारिश के कारण जिले के मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इसका असर धान की खेती पर भी पड़ा था। इसके बाद सितंबर की शुरुआत में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। सितंबर में औसत बारिश 207 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जबकि अगस्त में 863 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई थी। अब सितंबर के अंतिम सप्ताह में दोबारा बारिश होने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। धान और सब्जियों को फायदा किसान विश्राम चौहान, बृजेश सिंह और रामबचन यादव ने बताया कि हल्की बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे फसल को नमी मिलेगी और रोग लगने की आशंका खत्म होने की उम्मीद है। सब्जियों की खेती को भी इस बारिश से फायदा होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने से जिले में मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, जबकि किसानों को धान की फसल के लिए बारिश से बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User