चन्दौसी में 500 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:ब्राह्मण शक्ति संघ ने किया आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सम्भल। चन्दौसी में सीता रोड स्थित नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज परिसर रविवार देर रात 11 बजे तक बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। ब्राह्मण शक्ति संघ (रजि.) की ओर से आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। समारोह में समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में सम्मान और सांस्कृतिक रंग का अनूठा संगम देखने को मिला।
समारोह में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, विधायक सुनील शर्मा, महापौर उमेश गौतम और एसडीएम चन्दौसी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ब्राह्मण शक्ति संघ के अध्यक्ष विवेक मिश्रा, संयोजक मुकेश गौड़, सचिन शर्मा, सचिन मिश्रा, विवेक शर्मा, विनीत शर्मा, पराग शर्मा, अभिषेक पाराशरी, पर्व मिश्रा, प्रिंकेश शर्मा, यश शर्मा, अथर्व शर्मा, अंकुश गौड़ आदि मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और समाज के लोगों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)