सर्राफा कारोबारी से 5 किलो चांदी की लूट:हरदोई में हाईवे पर बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर बैग छीना, SP ने जांच शुरू की

Sep 28, 2026 - 07:17
0
सर्राफा कारोबारी से 5 किलो चांदी की लूट:हरदोई में हाईवे पर बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर बैग छीना, SP ने जांच शुरू की
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे कारोबारी की वैगन-आर कार को स्विफ्ट डिजायर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक किया। इसके बाद बजरी प्लांट के पास कार का शीशा तोड़कर पीछे रखा करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में छानबीन शुरू कर दी। वारदात रविवार रात करीब 10 बजे शाहाबाद से करीब दो किलोमीटर आगे बजरी प्लांट के पास हुई। सर्राफा कारोबारी हरदेव राम सोनी अपने ड्राइवर के साथ वैगन-आर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और पीछे रखा चांदी से भरा बैग निकाल लिया। इसके बाद चारों बदमाश स्विफ्ट डिजायर से फरार हो गए। करीब 5 किलो चांदी लूटकर भागे बदमाश पीड़ित के मुताबिक बैग में करीब पांच किलो चांदी थी। हाईवे पर हुई लूट की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस लूट के खुलासे के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें घटनास्थल के साथ आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस स्विफ्ट डिजायर कार की पहचान करने के साथ उसमें सवार चारों बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की फुटेज भी जांची जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटीं 3 टीमें पुलिस टीमों को बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वारदात से जुड़े साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों को भी वारदात की जानकारी देकर संदिग्ध वाहन और लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User