चंडीगढ़ से हरदोई लाई गई 13 साल की किशोरी:हरदोई में जबरन शादी कराने की कोशिश, बाल कल्याण समिति की काउंसलिंग में सामने आया मामला

Oct 16, 2026 - 13:08
0
चंडीगढ़ से हरदोई लाई गई 13 साल की किशोरी:हरदोई में जबरन शादी कराने की कोशिश, बाल कल्याण समिति की काउंसलिंग में सामने आया मामला
चंडीगढ़ के एक आवासीय स्कूल से निकली करीब 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर हरदोई लाने और उसकी जबरन शादी कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को पहले एक अधेड़ व्यक्ति के 40 वर्षीय अविवाहित बेटे से शादी कराने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद दूसरे परिवार में भी उसकी जबरन शादी कराने का दबाव बनाया गया। बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने आपबीती बताई। इसके बाद एनजीओ कोऑर्डिनेटर की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक में मिले दो लोग, हरदोई लाने का आरोप बताया गया कि दिल्ली निवासी किशोरी चंडीगढ़ के एक आवासीय स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। वहां पढ़ाई के बजाय अधिक काम कराए जाने से परेशान होकर वह स्कूल की महिला कर्मचारी सिमरन के साथ रोहतक चली गई। आरोप है कि रोहतक में उसे मोहित और नत्थू नाम के दो व्यक्ति मिले, जो उसे बहला-फुसलाकर करीब 10 दिन पहले हरदोई ले आए। विधवा बताकर शादी का प्रस्ताव देने का आरोप आरोप है कि हरदोई पहुंचने के बाद मोहित ने किशोरी को सात दिनों तक अपने घर पर रखा। इसके बाद नंदलाल नाम के व्यक्ति को किशोरी के विधवा होने की बात बताकर उसके 40 वर्षीय अविवाहित बेटे से शादी का प्रस्ताव दिया। हालांकि, किशोरी की उम्र कम देखकर परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। दूसरे परिवार में शादी कराने का दबाव इसके बाद नंदलाल के साले अजय पाल ने अपने बेटे दीपू से किशोरी की शादी कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि किशोरी को दो दिनों तक अपने साथ रखा गया। 13 अक्टूबर को किशोरी ने किसी तरह ज्ञानी नाम के परिचित को फोन कर अपनी स्थिति बताई। इसके बाद ज्ञानी अपनी पत्नी मोनी के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को वहां से सुरक्षित निकाल लिया। पिता ने वापस बुलाने से किया इनकार बताया गया कि ज्ञानी ने किशोरी के पिता से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने बेटी को वापस घर बुलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ज्ञानी ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। काउंसलिंग के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी दी। इसके बाद एनजीओ कोऑर्डिनेटर की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर शाम 6:55 बजे शादी का झांसा देने और अपहरण से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User