कासगंज में 120 गुम मोबाइल बरामद:CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग से कई राज्यों से खोजे गए, स्वामियों को सौंपे

Oct 16, 2026 - 13:08
0
कासगंज में 120 गुम मोबाइल बरामद:CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग से कई राज्यों से खोजे गए, स्वामियों को सौंपे
कासगंज पुलिस की साइबर सेल टीम ने मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत 120 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 32 लाख रुपये है। पुलिस ने CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से इन मोबाइलों को खोजा। ये फोन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए। शुक्रवार दोपहर जिले के एसपी ने इस बारे में जानकारी दी। जांच पूरी होने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए गए। यह कार्रवाई एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और साइबर अपराध/पटियाली के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में हुई। टीम में साइबर सेल प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सोनू सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल विवेक कुमार, विजन कुमार, अनुज कुमार, सुखवीर सिंह और स्वप्निल सिवाच शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User