चंद्रिका धाम मंदिर में धार्मिक आयोजन:रोशनी से जगमगाया कठवारा का प्रांगण, मां के जयकारों से गूंजा परिसर
लखनऊ। बख्शी तालाब के कठवारा ग्राम सभा स्थित मां चंद्रिका धाम मंदिर में धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां चंडिका के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान जय माता चंडिका और जय भवानी के जयकारों से परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)