चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक:भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान किया, लगे जयकारे

Oct 06, 2026 - 08:55
0
चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक:भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान किया, लगे जयकारे
आगरा में कटरा इतवारी खां, नाई की मंडी स्थित चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेकर भगवान चन्द्रप्रभु का अभिषेक व पूजन किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिनभर जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंजता रहा। महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 3 बजे विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने केसरिया वस्त्र धारण कर भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान किया। पंडित विकर्ष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धार्मिक विधियों से कलशाभिषेक संपन्न कराया गया। अभिषेक के बाद वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ। वहीं, शाम को मंगल आरती के बाद नाई की मंडी महिला मंडल की ओर से धार्मिक तंबोला, भजन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User