जौनपुर में डेंगू के 5 नए मरीज मिले:कुल 19 केस हुए, अक्टूबर में संक्रमण फैलने की आशंका

Oct 06, 2026 - 08:55
0
जौनपुर में डेंगू के 5 नए मरीज मिले:कुल 19 केस हुए, अक्टूबर में संक्रमण फैलने की आशंका
जौनपुर जिले में मौसम बदलने के साथ ही डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले पांच दिनों में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं, जिससे जनवरी से अब तक कुल 19 केस हो गए हैं। राहत की बात है कि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अक्टूबर में संक्रमण फैलने की अधिक आशंका जताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसमें सिर, बदन, मांसपेशियों और हड्डियों में तेज दर्द के साथ बुखार आता है। यह मच्छर कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे और खुली टंकियों में जमा साफ पानी में पनपता है। विभाग एंटीलार्वा स्प्रे, फॉगिंग और फीवर सर्विलांस से रोकथाम कर रहा है। लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, हर रविवार कूलर-फ्रिज की ट्रे का पानी बदलने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। बुखार होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त जांच कराएं और झोलाछाप डॉक्टरों से बचें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User