चंद्रशेखर आजाद को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी नहीं:भीम आर्मी कार्यकर्ता थाने पहुंचे, आंदोलन की चेतावनी दी

Oct 02, 2026 - 19:25
0
चंद्रशेखर आजाद को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी नहीं:भीम आर्मी कार्यकर्ता थाने पहुंचे, आंदोलन की चेतावनी दी
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुक्रवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ट्रांस यमुना थाने पहुंचे। 30 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें शोभाविहार कॉलोनी निवासी उदय पंडित पर चंद्रशेखर आजाद को गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा। टेडी बगिया चौकी इंचार्ज अमित कुमार की ओर से ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 1 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। संगठन ने दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी उदय पंडित बाहर रहता है। उसके पिता ने उसे बेदखल कर दिया है और पुलिस को मदद का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User