चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधा, VIDEO:मेरठ में हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, बोला- मैंने कुछ नहीं किया

Oct 13, 2026 - 09:11
0
चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधा, VIDEO:मेरठ में हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, बोला- मैंने कुछ नहीं किया
मेरठ में चोरी के शक में एक युवक को बिजली के खंभे से रस्सी से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं, जबकि युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को कॉपर के तार चोरी करने के शक में पकड़ा गया था। इसके बाद लोगों ने उसे रस्सी से विद्युत पोल से बांध दिया। वायरल वीडियो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर के पास का बताया जा रहा है। हालांकि, ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है की वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। कॉपर के तार चोरी होने के शक में पकड़ा जानकारी के मुताबिक, बहादुर मोटर के पास स्थित मार्केट में पिछले कुछ समय से कॉपर के तार चोरी होने की घटनाएं हो रही थीं। इसी दौरान दिन में एक युवक वहां पहुंचा और सीढ़ियों के रास्ते पहली मंजिल पर चला गया। इस पर लोगों को उस पर चोरी का शक हुआ। आरोप है कि युवक चोरी करने के इरादे से वहां पहुंचा था। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बिजली के खंभे से बांध दिया। खुद को अजहर बता रहा युवक, चोरी से किया इनकार वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक से उसका नाम और वहां पहुंचने की वजह पूछते नजर आ रहे हैं। युवक अपना नाम अजहर बताता है। वह कहता है कि निर्माणधीन बिल्डिंग में वह पहली मंजिल पर टॉयलेट करने गया था, चोरी करने नहीं। इस दौरान लोग उससे यह भी पूछते हैं कि उसके साथ और कौन था। वीडियो में युवक एक अन्य व्यक्ति का नाम लेता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक को खंभे से बांधकर पूछताछ किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, युवक पर चोरी के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस बोली- वीडियो संज्ञान में नहीं मामले में ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कंबोज का कहना है कि ऐसा कोई वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User