CJP ने बोली- सौरव और अशुतोष को रिहा किया जाए:स्पेशल कोर्ट फैसला लेगी; 5 दिन पहले जंतर-मंतर से पकड़े गए थे
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरव दास और अशुतोष रांका की रिहाई की मांग की है। दोनों तिहाड़ जेल में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। CJP की कानूनी टीम ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने जमानतदारों के दस्तावेज जमा किए हैं। दोनों की रिहाई पर रविवार दोपहर तक फैसला आने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने शांति बनाए रखने के बांड का उल्लंघन किया और जंतर-मंतर में प्रवेश किया। जंतर-मंतर को हाल में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया गया है। दिल्ली पुलिस जमानतदारों का सत्यापन कर रही है। दोनों को बुधवार को हिरासत में लिया गया था, क्योंकि उस दिन उनके जमानतदार उपलब्ध नहीं थे। कानूनी टीम के मुताबिक, जमानतदार उपलब्ध नहीं होने के कारण सौरव दास और अशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब जमानतदारों के दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखे गए हैं। स्रोतों के अनुसार, दिल्ली पुलिस जमानतदारों का सत्यापन कर रही है। इसके बाद स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रिहाई पर फैसला ले सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)