दुर्गाष्टमी पर नारी शक्ति का सम्मान:नारी के सम्मान से होता है देवताओं का वास, अष्टमी पर बताया शक्ति का महत्व
मिर्जापुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला चुनार की ओर से शनिवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर हीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज, उस्मानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व और समाज में महिलाओं के सम्मान पर विचार रखे। मुख्य वक्ता अनामिका ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। वक्ता अंबिका श्रीवास्तव ने कहा कि शक्ति के बिना शिव भी शव के समान हैं। यह कथन नारी की असीम शक्ति और उसके महत्व को दर्शाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहसंयोजिका अनिता ने की, जबकि संचालन जिला संयोजिका श्रुति ने किया। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी जिला सहमंत्री वंशीधर चतुर्वेदी ने निभाई। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातन, नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी, आंचल मौर्य, श्वेता उपाध्याय, राजकुमारी, आयुषी, शालिनी, मधु और सारिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)