CJP नेता सौरव-आशुतोष मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी:कोर्ट ने कहा- दोनों कानून का सम्मान नहीं करते, भरोसा करना मुश्किल; हिरासत 2 दिन बढ़ाई

Oct 20, 2026 - 02:00
0
CJP नेता सौरव-आशुतोष मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी:कोर्ट ने कहा- दोनों कानून का सम्मान नहीं करते, भरोसा करना मुश्किल; हिरासत 2 दिन बढ़ाई
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। दोनों पर आरोप है कि वे निजी परिसर से होते हुए जंतर-मंतर पहुंचे, जहां प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी। वहीं दास और रांका की न्यायिक हिरासत सोमवार को दो दिन बढ़ा दी गई है। देर रात स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की ऑर्डर कॉपी को सामने आई। मजिस्ट्रेट रितु राज ने कहा कि दास और रांका के व्यवहार से लगता है कि वे कानून का सम्मान नहीं करते। इससे शांति और व्यवस्था बिगड़ने का खतरा भी है। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यकर्ताओं के दोबारा ऐसा नहीं करने के भरोसे पर विश्वास करना मुश्किल है। प्रतिबंधित या परमिशन न मिलने वाली जगहों पर बार-बार विरोध प्रदर्शन की अपील करना उनके व्यवहार को दर्शाता है। CJP नेता रांक और दास 14 अक्टूबर से तिहाड़ जेल में बंद हैं। दोनों को बुधवार को फिर पेश किया जाएगा। दोनों पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप है। वहीं, CJP ने रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप लगाया है। जमानतदारों की पहचान पर उठे सवाल मजिस्ट्रेट ने दोनों नेताओं की ओर से पेश किए गए जमानतदारों की जांच में खामियां बताईं। एक जमानतदार के बांड और पहचान पत्र की तस्वीरों में अंतर मिला। वह दूसरा पहचान पत्र भी नहीं दिखा सका। वहीं, दूसरा जमानतदार उस व्यक्ति के बारे में बुनियादी जानकारी नहीं दे पाया, जिसके लिए वह जमानत लेने आया था। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User