गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Oct 20, 2026 - 01:41
0
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी चुराने का मामला सामने आया है। CCTV फुटेज से खुलासा होने के बाद आरोपी को डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। मामले में तिवारीपुर थाने में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। घटना मोहनलालपुर का है। जानिए पूरा मामला... शाहपुर थाना अंतर्गत मोहनलालपुर की दुर्गा पूजा समिति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार को तड़कें 4 बजकर 11 मिनट से 4 बजकर 13 मिनट मिनट के बीच एक युवक पंडाल में घुसा और दान पेटी लेकर फरार हो गए। समिति के सदस्य सोए हुए थे। इसलिए कुछ पता नहीं चला। सुबह उठने पर जब नजर पड़ी तो पेटी अपने जगह से गायब थी। जिसे देखकर सभी घबरा गए और आसपास ढूंढने लगे। लेकिन कुछ पता नहीं चला। तहरीर के मुताबिक सदस्यों ने पंडाल में लगे CCTV फुटेज चेक करने की कोशिश की। तब पता चला कि चोर से उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिससे कोई फुटेज नहीं मिला। हालांकि आसपास लगे दूसरे CCTV कैमरे से चोर की पहचान शुभम मझवार के रूप में हुई। सदस्यों ने आरोपी की तलाश कर डोमिंगढ़ रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से केवल 1750 रुपए बरामद किए गए। जबकि दान पेटी में करीब 7000 से 10,000 रुपए होंगे। चोर को पकड़ने के बाद समिति ने थाने में तहरीर और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मंगलवार को उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User