CJP प्रोटेस्ट का नहीं दिखा असर, सुल्तानपुर में जीआरपी अलर्ट:दिल्ली के लिए ट्रेनें निकलीं, स्टेशन व ट्रेनों में पैसेंजरों की भीड़ रही कम

Oct 10, 2026 - 07:27
0
CJP प्रोटेस्ट का नहीं दिखा असर, सुल्तानपुर में जीआरपी अलर्ट:दिल्ली के लिए ट्रेनें निकलीं, स्टेशन व ट्रेनों में पैसेंजरों की भीड़ रही कम
दिल्ली जंतर-मंतर पर होने वाले जेन-जी के प्रदर्शन को लेकर सुल्तानपुर में भी अलर्ट रहा। इस बीच सुल्तानपुर से लखनऊ होकर दिल्ली को जाने वाली ट्रेनों पर जीआरपी पुलिस की निगरानी तेज रही। जीआरपी एसओ बृजेश यादव दल-बल के साथ ट्रेनों व प्लेटफार्म पर जांच करते रहे। लखनऊ से दिल्ली को जाने वाली जहां 39 ट्रेने जहां रद की गई हैं वहीं सुल्तानपुर से लखनऊ होकर दिल्ली को जाने वाली ट्रेने पास की गई हैं। शुक्रवार रात पौने आठ बजे के आसपास जहां श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई और लखनऊ के लिए रवाना की गई वहीं सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन भी यहां से लखनऊ के लिए रवाना की गई। इस बीच जीआरपी पूरी तरह अलर्ट रही। ट्रेन की बोगी में चेकिंग अभियान चलाया तो संदिग्धो से पूछताछ भी की गई। हालांकि श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन जिस प्रकार तिल रखने की जगह नहीं होती थी उसके जरनल व स्लीपर कोच में भीड़ अनुमान के हिसाब से कम देखी गई। यही नहीं सुल्तानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ जिस तरह स्टेशन के प्लेटफार्म पर होती थी उसमें भी कमी देखी गई। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एसएस मीना ने बताया कि सुल्तानपुर स्टेशन से दिल्ली को जाने वाली किसी भी ट्रेन को न रद किया गया है और न ही रोका गया है। ट्रेन का आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User