CM ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:सरकारी आवास पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Sep 25, 2026 - 11:15
0
CM ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:सरकारी आवास पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने अपने सरकारी आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अंतिम व्यक्ति के विकास पर जोर सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। भारतीय संस्कृति पर आधारित विकास की सोच सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की सोच दी। उनके विचार आज समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User