पुलिस की पहल से लौटी छात्रा के चेहरे पर मुस्कान:मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति टीम ने समझाकर दोबारा स्कूल से जोड़ा, राजी नहीं थे परिजन

Sep 25, 2026 - 11:15
0
पुलिस की पहल से लौटी छात्रा के चेहरे पर मुस्कान:मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति टीम ने समझाकर दोबारा स्कूल से जोड़ा, राजी नहीं थे परिजन
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में किन्हीं कारणों से 10वीं की पढ़ाई छोड़ चुकी छात्रा को मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की पहल से दोबारा शिक्षा से जोड़ा गया। मामले की जानकारी मिलने पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे मिशन शक्ति और एएचटी थाना की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने छात्रा और उसके परिजनों से बातचीत कर शिक्षा के महत्व और बालिका के भविष्य में पढ़ाई की भूमिका के बारे में समझाया। पुलिस टीम ने परिजनों को बालिका की पढ़ाई जारी रखने के फायदे बताए। शुरुआत में परिजन छात्रा को दोबारा स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन टीम ने शिक्षा, भविष्य और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर समझाया तो वे सहमत हो गए। इसके बाद पुलिस की पहल और सहयोग से छात्रा का दोबारा विद्यालय में प्रवेश कराया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई पहल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अंबरपुर गांव में छात्रा की पढ़ाई छूटने की जानकारी सामने आने पर टीम ने मामले का संज्ञान लिया। परिजनों से संवाद कर शिक्षा का महत्व समझाया गुरुवार को दोनों टीमों ने गांव पहुंचकर छात्रा और उसके परिजनों से संवाद किया। टीम ने बालिका की शिक्षा और उसके भविष्य को लेकर परिवार से बातचीत की। परिजनों को समझाने के बाद वे छात्रा को दोबारा स्कूल भेजने के लिए तैयार हो गए। दोबारा स्कूल पहुंचकर छात्रा ने जताया आभार पुलिस की पहल और सहयोग से छात्रा का पुनः विद्यालय में प्रवेश कराया गया। दोबारा स्कूल जाने पर छात्रा ने खुशी जाहिर की और मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद किया। पुलिस के मुताबिक, इस पहल से बालिका की आगे की पढ़ाई जारी रखने का रास्ता साफ हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User