CM योगी आज मिर्जापुर आएंगे:विंध्याचल में दर्शन-पूजन के बाद ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे, जनसभा को करेंगे संबोधित

Oct 15, 2026 - 09:00
0
CM योगी आज मिर्जापुर आएंगे:विंध्याचल में दर्शन-पूजन के बाद ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे, जनसभा को करेंगे संबोधित
मिर्जापुर में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विंध्याचल आयेंगे। जिले में वह 2 घंटा 5 मिनट रहेंगे। इस दौरान माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन, गंगा घाट का निरीक्षण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ वाराणसी से हेलीकॉप्टर द्वारा विंध्याचल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां कर कार ली गई है। मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे वाराणसी पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करके 11:30 बजे विंध्याचल स्थित मोतिया झील हेलीपैड पर पहुंचेंगे । इसके बाद कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:30 से दोपहर 12:35 बजे के बीच वह मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन, मंदिर के पीछे गंगा घाटों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण तथा एनएच-36 स्थित कालीखोह मंदिर मोड़ के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:35 बजे विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। योगी आदित्यनाथ मझवा विधान सभा क्षेत्र में भैसा गांव में बने पुल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रयागराज में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहां बाबू नसरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा तथा पद्मलोक आवास योजना के भूमि पूजन और लाभार्थियों को चाबी वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User