CM योगी के नेतृत्व में भारी बहुमत से बनेगी सरकार:ऋषिकेश उपाध्याय बोले- पैदल मार्च निकालने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा

Oct 14, 2026 - 17:17
0
CM योगी के नेतृत्व में भारी बहुमत से बनेगी सरकार:ऋषिकेश उपाध्याय बोले- पैदल मार्च निकालने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा
भाजपा के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी और आध्यात्मिक राजधानी अयोध्या का जनप्रतिनिधि भी भारी मतों के अंतर से जीतकर सदन पहुंचेगा। सपा एक बार 50 हजार और दूसरी बार 20 हजार मतों से हारी पूर्व महापौर ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले दो चुनावों में सपा एक बार 50 हजार और दूसरी बार 20 हजार मतों से हारी है। दिन में सपना देखने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन अगर योगी जी अयोध्या से चुनाव लड़ें तो हार-जीत की बात छोड़िए, सपा को अपनी जमानत बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा।उपाध्याय ने कहा कि सपा की हार का सिलसिला 2014 से लगातार जारी है। 2014 हारे, 2017 हारे, 2019 हारे, 2022 हारे। यह हार का क्रम 2027 में भी जारी रहेगा। राहुल के विषय में कुछ कहना भी उचित नहीं है सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च निकालने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी को न लोकतंत्र में आस्था है, न भारत के संविधान में आस्था है। उनके विषय में कुछ कहना भी उचित नहीं है, क्योंकि पता नहीं वह कब ऐसी ओछी हरकत कर दें, जिससे भारत को शर्मसार होना पड़े। 2014 से पहले देश कहां था और आज देश कहां है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए पूर्व महापौर ने कहा कि कई युगों के बाद देश को भारत मां का ऐसा बेटा मिला है, जो देश की सेवा कर रहा है। 2014 से पहले देश कहां था और आज देश कहां है, इसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि भारत की जनता मोदी जी के साथ है और 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए भारी बहुमत के साथ चौथी बार सरकार बनाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User