अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट के लिए रामधुन गाकर विरोध किया:कार्य बहिष्कार कर सरकार से एक्ट लागू करने की मांग की
हमीरपुर में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को शहर के गांधी पार्क में अधिवक्ताओं ने रामधुन गाकर विरोध जताया। उन्होंने काम बंद रखकर सरकार का ध्यान अपनी मांग की तरफ खींचा। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना बहुत जरूरी है। इस बारे में पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है। अब इसी मांग को लेकर हर बुधवार को न्यायिक काम से दूर रहकर विरोध कर रहे हैं। प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पहले से तय कार्यक्रम के हिसाब से अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया, जिससे मुवक्किलों को परेशानी हुई और कोर्ट के काम पर भी असर पड़ा। अधिवक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति, दीपक चक्रवर्ती, विजेंद्र सिंह, अमित कबीर और नरेंद्र साहू ने भी प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)