CM योगी के संबोधन के बीच छात्राओं ने लहराए पोस्टर:TGT-PGT की पुरानी नियमावली बहाली की मांग, छात्राएं महिलाओं के बीच बैठी थी
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे के दौरान गुरुवार को तेलियरगंज स्थित प्रिंटिंग ग्राउंड में चल रही सभा के बीच TGT-PGT अभ्यर्थियों ने पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री जब सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान कुछ छात्राओं ने महिलाओं के बीच बैठकर पोस्टर और बैनर निकाले और उन्हें लहराकर अपनी मांग सामने रखी। महिलाओं के बीच बैठी थीं छात्राएं मुख्यमंत्री मसूरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद प्रिंटिंग ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्राएं महिलाओं के बीच बैठी थीं। संबोधन के बीच उन्होंने TGT-PGT की पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग वाले पोस्टर और बैनर लहराए। छात्राओं ने इस तरह अपनी मांग की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। दो महीने से उठ रही पुरानी नियमावली बहाली की मांग TGT-PGT अभ्यर्थी पिछले करीब दो महीने से पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर प्रयागराज में लगातार आवाज उठा रहे हैं। इससे पहले चार अभ्यर्थी धरना स्थल पर आमरण अनशन पर भी बैठे थे। इसके बाद भी अभ्यर्थियों की ओर से मांग को लेकर प्रदर्शन और आंदोलन जारी है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभा के बीच छात्राओं की ओर से पोस्टर-बैनर लहराए जाने की घटना ने एक बार फिर TGT-PGT अभ्यर्थियों की मांग को चर्चा में ला दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)