CMP कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP विरोध प्रदर्शन:सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, 21 दिन का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Oct 14, 2026 - 21:07
0
CMP कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP विरोध प्रदर्शन:सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, 21 दिन का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
प्रयागराज के CMP डिग्री कॉलेज में छात्र समस्याओं और अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कॉलेज इकाई ने बुधवार को प्राचार्य को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कॉलेज प्रशासन से छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। साथ ही इसके लिए 21 दिन का समय दिया है। छात्रों की समस्याएं दूर करने की मांग ABVP कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी, शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और परिसर से जुड़ी समस्याओं को उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन समस्याओं के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन को छात्र हित में जल्द कदम उठाने चाहिए। देखें तस्वीरें…… 21 दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन ABVP इकाई अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। सुविधाओं की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने छात्र हितों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, तो परिषद आंदोलन करेगी। परिषद ने चेतावनी दी कि 21 दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो कॉलेज परिसर में चरणबद्ध और शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान इकाई अध्यक्ष सौरभ सिंह, अभिनव पांडेय समेत परिषद के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User