लखनऊ में सफाई कर्मचारी महासंघ का धरना:2 नवंबर को नियमितीकरण, आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करने की मांगों पर आंदोलन

Oct 14, 2026 - 21:07
0
लखनऊ में सफाई कर्मचारी महासंघ का धरना:2 नवंबर को नियमितीकरण, आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करने की मांगों पर आंदोलन
लखनऊ में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी महासंघ 2 नवंबर को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देगा। मांगें पूरी नहीं होने से सफाई कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी है। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करना और काम के घंटे निर्धारित करना शामिल है। महासंघ के आंदोलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और हरियाणा के सफाई कर्मचारी नेता प्रधान जी भी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, हरियाणा में 37 दिन तक चली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के अनुभव और नौकरी की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आंदोलन को समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल अग्रवाल और जिला अध्यक्ष अफीफ सिद्दीकी अपने साथियों के साथ सफाई कर्मचारी नेता संतोष बाल्मिकी से मिले। उन्होंने धरने को समर्थन देने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User