CO और इंस्पेक्टर की गाड़ी को टक्कर मारकर भागी कार-VIDEO:झांसी में पुलिस बाइक को उड़ाया, एक घंटे तक फिल्मी अंदाज में भागते रहे, 5 अरेस्ट

Oct 20, 2026 - 11:42
0
CO और इंस्पेक्टर की गाड़ी को टक्कर मारकर भागी कार-VIDEO:झांसी में पुलिस बाइक को उड़ाया, एक घंटे तक फिल्मी अंदाज में भागते रहे, 5 अरेस्ट
झांसी में पुलिस घेराबंदी के बीच फिल्मी अंदाज में एक कार के भागने का वीडियो सामने आया है। सोमवार शाम को बिल्डर का बेटा दोस्तों संग कार से सुनसान एरिया में बांध किनारे पहुंचा। तभी सीओ सिटी प्रिया सिंह पहुंच गई। पुलिस देखकर बिल्डर के बेटे ने कार को तेज गति में बैक किया और भाग निकला। कार पर नंबर प्लेट और काली फिल्म चढ़ी थी। शक होने पर चीता मोबाइल के सिपाही ने पीछा किया। आगे रेलवे क्रॉसिंग बंद थी तो कार बैक होकर वापस आई। रोकने की कोशिश कर रहे सिपाही की चीता मोबाइल (बाइक) को उड़ा दिया। तब सीओ प्रिया सिंह और इंस्पेक्टर ने पीछा किया। बिल्डर के बेटे ने दोनों गाड़ियों को भी टक्कर मारी। लगभग एक घंटे फिल्मी अंदाज में बिल्डर का बेटा कार को लेकर भागता रहा और पुलिस पीछे लगी रही। गांव के लोग भी ट्रैक्टर लेकर कार सवारों को पकड़ने पहुंच गए। कार ने राहगिरों को भी रौंदने की कोशिश की। इस बीच इंस्पेक्टर बंदूक तानकर खड़े हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रात लगभग 9 बजे कार चालक बिल्डर के बेटे और उसके 4 दोस्तों को अरेस्ट कर लिया। सभी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरमधा बांध का है। घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 6 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र सिमरधा बांध पर मूर्ति विसर्जन होना है। इसलिए सीओ सिटी प्रिया सिंह और सीपरी बाजार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जय प्रकाश चौबे पुलिस टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस बांध पर पहुंची तो बिना नंबर की बलैनो कार तेजी से बैक आई और अंबाबाय मार्ग पर भाग निकली। शक होने पर सिपाही अखिलेश पटेल ने चीता मोबाइल से कार का पीछा किया। आगे रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। तब कार यू टर्न होकर वापस आई और जान से मारने की नियत से चीता मोबाइल को टक्कर मार दी। सिपाही ने किसी तरह अपनी जान बचाई। थोड़ी देर बाद कार वापस बांध की ओर पहुंची। तब सीओ और इंस्पेक्टर ने अपनी सरकारी गाड़ी से कार का पीछा किया। जंगल की वजह से आगे रास्ता बंद था। कार लौटकर आई और जान से मारने की नियत से सीओ और इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार दोबारा भाग निकली। ग्रामीणों ने भी सहयोग किया कार के तांडव देखकर दहशत का माहौल हो गया। कार ने राहगिरों को भी रौंदने की कोशिश की। तब सीओ ने कंट्रोल रूम और अफसरों को जानकारी देकर अतिरिक्त फोर्स बुलाया। ग्रामीण भी ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कार को रोका। कार चालक सोएब, समर्थ तिवारी, सागर पाल, वीर चौधरी और शशांक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। सभी प्रेमनगर के रहने वाले हैं। कार सोएब के पिता अली अनवर के नाम पर है। वो बिल्डर है। जान से मारने की नियत से टक्कर मारी एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- कार रोकने के बजाय सीओ सिटी, सीपरी बाजार थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी तथा चीता मोबाइल की सरकारी दोपहिया बाइक में जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। कार सवार 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User