CRPF जवान देवानंद यादव का शव देवरिया पहुंचा:सुकमा में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हुए थे; सरयू घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात CRPF के उप निरीक्षक देवानंद यादव (24) का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह में देवरिया के बरहज क्षेत्र के करजहां गांव पहुंचा। शव देखते ही मां शैला देवी बेसुध हो गईं। बहनें और भाई रोते-बिलखते रहे। बाद में गांव से बरहज तक अंतिम यात्रा निकाली गई और सरयू नदी के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक, 12 अक्टूबर की देर रात ड्यूटी के दौरान देवानंद की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि रात करीब ढाई बजे वह अपनी बटालियन के अन्य जवानों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली। घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। 2023 में सीआरएफ में जॉइनिंग की थी करजहां निवासी रामानंद यादव की पांच बच्चों में देवानंद दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने गोरखपुर से स्नातक की पढ़ाई की थी। देवानंद सितंबर 2023 में CRPF में भर्ती हुए थे। उनकी पहली तैनाती छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई थी। परिवार को उनकी मौत की सूचना बड़े चाचा परमानंद यादव को CRPF मुख्यालय से फोन पर मिली। परमानंद अयोध्या में PAC में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मां शैला देवी, बहन पूर्णिमा, श्वेता, रिंकी और भाई कृष्णानंद का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बरहज के सरयू घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। गांव पहुंचा CRPF जवान का पार्थिव शरीर देवरिया के बरहज क्षेत्र स्थित करजहां गांव निवासी CRPF के उप निरीक्षक देवानंद यादव (24) का पार्थिव शरीर गुरुवार भोर में गांव पहुंचा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात देवानंद की 12 अक्टूबर की देर रात मौत हो गई थी। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां शैला देवी बेसुध हो गईं। बहनें और भाई रोते-बिलखते रहे। जवान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी। तीन साल पहले CRPF में हुए थे भर्ती करजहां निवासी रामानंद यादव की पांच संतानों में देवानंद दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने गोरखपुर से स्नातक तक पढ़ाई की थी। बचपन से देश सेवा का सपना देखने वाले देवानंद सितंबर 2023 में CRPF में भर्ती हुए थे। उनकी पहली तैनाती छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई थी। परिवार को बेटे से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन तीन साल के भीतर ही उसकी मौत की खबर आ गई। देवानंद की मौत से पिता रामानंद यादव और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। बरहज के सरयू घाट पर अंतिम संस्कार CRPF के उप निरीक्षक देवानंद यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार भोर में करजहां गांव पहुंचा। इसके बाद गांव से बरहज तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित शामिल हुए। मां शैला देवी, बहन पूर्णिमा, श्वेता, रिंकी और भाई कृष्णानंद का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाद में बरहज स्थित सरयू नदी के घाट पर देवानंद का अंतिम संस्कार किया गया। जवान की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)