नोएडा के आईथम हाइट्स में हादसा:निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 12 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Oct 15, 2026 - 13:09
0
नोएडा के आईथम हाइट्स में हादसा:निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 12 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त
सेक्टर-62 स्थित आईथम हाइट्स में गुरुवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आईथम हाइट्स परिसर में एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान निर्माण में इस्तेमाल की जा रही शटरिंग अचानक नीचे गिर गई। शटरिंग गिरने से वहां खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं। निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से हुए नुकसान के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों की संख्या और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User