CSJMU के स्टूडेंट्स को रेल किराए में मिलेगी छूट:पहली बार विवि दे रहा सुविधा, कैंपस के 5000 स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ

Oct 03, 2026 - 06:26
0
CSJMU के स्टूडेंट्स को रेल किराए में मिलेगी छूट:पहली बार विवि दे रहा सुविधा, कैंपस के 5000 स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के छात्रों को अब अवकाश के दौरान गृह नगर आने-जाने में रेल यात्रा पर रियायत मिल सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार विद्यार्थियों के लिए रेलवे कंसेशन की सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विवि में लगभग 17 हजार छात्र छात्राएं पढ़ते हैं, जिसमें लगभग 5000 से ज्यादा बाहर शहरों के हैं। रेल रियायत प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों को छुट्टियों में घर जाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में रेल किराए में मिलने वाली रियायत उनके यात्रा खर्च को कम करने में मदद करेगी। पात्र विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार रेलवे रियायत प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। तय प्रक्रिया से मिलेगा लाभ रियायत का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज जमा करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रमाण पत्र के आधार पर विद्यार्थी रेलवे के लागू नियमों और शर्तों के अनुसार रियायती यात्रा कर सकेंगे। रियायत की वास्तविक उपलब्धता, यात्रा की शर्तें और अन्य प्रावधान रेलवे के मौजूदा नियमों के अधीन रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों के साथ उनकी रोजमर्रा की सुविधाओं और आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर की गई है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के लिए इससे अवकाश के दौरान घर जाने और वापस लौटने का खर्च कम करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि सुविधा का लाभ लेने से पहले विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User