CSJMU में विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से:22 अक्टूबर तक आपत्ति परीक्षा नियंत्रक में आपत्ति भेजने का समय

Oct 19, 2026 - 19:21
0
CSJMU में विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से:22 अक्टूबर तक आपत्ति परीक्षा नियंत्रक में आपत्ति भेजने का समय
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू होंगी। इसमें स्नातक (यूजी) के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के साथ परास्नातक (पीजी) के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल होंगे। मुख्य परीक्षाओं के साथ बैक पेपर भी कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम पर आपत्ति और सुझाव देने के लिए 22 अक्टूबर तक का समय दिया है। संबद्ध कॉलेज अपनी आपत्ति coeeoffice@csjmu.ac.in पर भेज सकेंगे। तय समय के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.csjmu.ac.in पर उपलब्ध है। सामान्य परीक्षाएं तीन पालियों में, दो घंटे का पेपर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार के मुताबिक, सामान्य विषम सेमेस्टर परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। इनका प्रश्नपत्र लिखित यानी सब्जेक्टिव होगा और अवधि दो घंटे रहेगी। विधि पाठ्यक्रम की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। इनके लिए तीन घंटे निर्धारित किए गए हैं। माइनर और वोकेशनल के पेपर ऑब्जेक्टिव माइनर, को-करीकुलर और वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिव प्रारूप में होंगी। माइनर और को-करीकुलर विषयों के लिए 90 मिनट, जबकि वोकेशनल विषयों के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक ने संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को विद्यार्थियों तक परीक्षा कार्यक्रम पहुंचाने और सुचारु संचालन की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को भी वेबसाइट पर कार्यक्रम देखकर परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User