प्रयागराज में देवी के दरबार में चोरी:भोर में दुर्गा पूजा पंडाल में घुसकर दान पेटी उड़ा ले गया चोर, CCTV में भागते नजर आया

Oct 19, 2026 - 19:21
0
प्रयागराज में देवी के दरबार में चोरी:भोर में दुर्गा पूजा पंडाल में घुसकर दान पेटी उड़ा ले गया चोर, CCTV में भागते नजर आया
यागराज के कर्नलगंज इलाके में चोर ने दुर्गा पूजा पंडाल को भी नहीं छोड़ा। यहां देवी प्रतिमा के पास रखी दान पेटी ही उठाकर ले गया। घटना रविवार भोर की है, जब पंडाल में कोई मौजूद नहीं था। चोरी करने वाला करीब 18 से 20 साल का युवक बताया जा रहा है। वह पंडाल में घुसने और दान पेटी लेकर बाहर निकलने के दौरान सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आयोजकों ने मामले की शिकायत कर्नलगंज पुलिस से की है। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है। सुबह पूजा करने पहुंचे तो गायब मिली दान पेटी घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बघाड़ा स्थित चांदपुर चौराहे के पास बने दुर्गा पूजा पंडाल की है। यहां देवी प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल में रोजाना पूजन-अर्चन होता है। शाम से लेकर देर रात तक श्रद्धालु देवी के दर्शन करने और भजन-कीर्तन में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु दान पेटी में भी रुपये डालते हैं। आयोजक मंडल के विकास कुमार के मुताबिक, शनिवार, 17 अक्टूबर की रात भी रोज की तरह दर्शन-पूजन के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। उस समय तक सब कुछ सामान्य था। रविवार सुबह जब आयोजक पूजा करने के लिए पंडाल पहुंचे तो देवी प्रतिमा के पास रखी दान पेटी गायब मिली। पहले आसपास उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सामने के घर में लगे CCTV से खुला मामला काफी खोजबीन के बाद आयोजकों ने पंडाल के ठीक सामने स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया। फुटेज देखने पर पता चला कि दान पेटी चोरी हुई है। कैमरे में एक युवक पंडाल के अंदर जाता और कुछ ही सेकेंड बाद दान पेटी लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। फुटेज के मुताबिक, रविवार भोर में करीब 3 बजकर 33 मिनट पर 18 से 20 साल का एक युवक पंडाल में पहुंचता है। वह अंदर घुसता है और कुछ ही सेकेंड में दान पेटी लेकर बाहर आ जाता है। इसके बाद वह वहां से भाग निकलता है। उस समय पंडाल में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर युवक वारदात को अंजाम देने में सफल रहा। फुटेज जारी, युवक की पहचान में जुटी पुलिस दान पेटी चोरी होने के बाद आयोजक मंडल की ओर से कर्नलगंज पुलिस को शिकायत दी गई है। चोरी करने वाले युवक का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। हालांकि, अब तक युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। उधर कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। न ही पुलिस चौकी में कोई शिकायत दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User