डॉ. दिवाकर सिंह को राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में सम्मान:29 राज्यों के 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, यूपी के 6 ने जीते पदक

Oct 08, 2026 - 17:58
0
डॉ. दिवाकर सिंह को राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में सम्मान:29 राज्यों के 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, यूपी के 6 ने जीते पदक
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के डॉ. दिवाकर सिंह को जयपुर में आयोजित 51वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के कोच के साथ राष्ट्रीय योगासन रेफरी की जिम्मेदारी भी निभाई। कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 3 से 6 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित हुई। इसमें देश के 29 राज्यों से 800 से अधिक योग खिलाड़ियों और 250 से अधिक ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं वर्गों में खिलाड़ियों ने योगासन का प्रदर्शन किया। डॉ. दिवाकर सिंह ने उत्तर प्रदेश की टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रीय योगासन रेफरी की भूमिका भी निभाई। उत्तर प्रदेश से प्रतियोगिता में कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से छह खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली एशियन योगा चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। समापन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। डॉ. दिवाकर सिंह के सम्मानित होने पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह और डॉ. डी. नियोगी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व और सम्मान मिलना संस्थान के लिए गौरव की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User