हिंदू कॉलेज में 94वां वायुसेना दिवस मनाया गया:कैडेट्स से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान
मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में 24 यूपी बटालियन एनसीसी ने गुरुवार को 94वां वायुसेना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि प्रो. आनंद सिंह ने कैडेट्स को वायुसेना के साहस, अनुशासन व देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम में वायुसेना दिवस के महत्व पर चर्चा हुई। कैडेट्स से राष्ट्रसेवा और सशक्त भारत निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने वायुसेना के विकास और पिछले 15 सालों में उसकी क्षमताएं बढ़ाने के प्रयासों पर भी बताया। इस दौरान कैडेट्स को वायुसेना की विभिन्न युद्धों में निभाई भूमिका पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इससे उन्हें वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और देश की सुरक्षा में योगदान की जानकारी मिली। डॉ. मोहम्मद साकिब, डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ. आलोक यादव, चरण सिंह और डॉ. अनुपमा मिश्रा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी चंद्रजीत यादव ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)