D.EL.ED के बैक पेपर परीक्षा 12 अक्टूबर से होगी:प्रदेशभर के 1.10 लाख प्रशिक्षु शामिल होने हैं, 317 केंद्र बनाए गए

Oct 09, 2026 - 15:48
0
D.EL.ED के बैक पेपर परीक्षा 12 अक्टूबर से होगी:प्रदेशभर के 1.10 लाख प्रशिक्षु शामिल होने हैं, 317 केंद्र बनाए गए
डीएलएड के कई सत्रों में बैक लगने से परेशान प्रशिक्षुओं के लिए राहत की खबर है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) की ओर से द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षाएं 12 से 17 अक्टूबर तक कराई जाएंगी। प्रदेशभर से करीब 1.10 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 317 केंद्र बनाए गए हैं। 2021 से 2024 सत्र के अभ्यर्थी देंगे परीक्षा पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रताप के अनुसार, डीएलएड के 2021, 2022, 2023 और 2024 सत्रों के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षाएं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएंगी। द्वितीय सेमेस्टर के 212 और चतुर्थ के 105 केंद्र परीक्षा को नकलविहीन और सुचारु ढंग से कराने के लिए कुल 317 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें द्वितीय सेमेस्टर के लिए 212 और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए 105 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के साथ सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था रहेगी। केंद्रों पर पहुंचाए गए प्रश्नपत्र और कॉपियां पीएनपी सचिव के मुताबिक, सभी जिलों में सीलबंद प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। परीक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के डायट प्राचार्यों, जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई है। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User