तमंचे और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागने लगे, बाइक गिरने पर पकड़े गए

Oct 09, 2026 - 15:48
0
तमंचे और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागने लगे, बाइक गिरने पर पकड़े गए
ललितपुर में तालबेहट पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब 7:50 बजे दोनों बाइक से आ रहे थे। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया। चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र के नेतृत्व में टीम 8 अक्टूबर की शाम ग्राम तरगुवां के पास पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस मुड़ने लगे। बाइक गिरने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खांदी गांव के मजरा गनेशपुरा निवासी प्रिंस यादव पुत्र जीवन यादव और अखिलेश यादव पुत्र केहर यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रिंस के पास से काली टेप लगा एक देशी तमंचा और एक जिंदा 9 एमएम कारतूस मिला। वहीं, अखिलेश के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली पुलिस के मुताबिक, आरोपी जिस टीटीवी कंपनी की बाइक पर सवार थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी या नंबर मिटा हुआ था। दोनों बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सके।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User