डॉगी को गोली मारने वाला 11 किलोमीटर तक दिखा:हजरतगंज में आखिरी बार दिखा बाइक सवार, निजी सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में दिखा

Oct 09, 2026 - 10:48
0
डॉगी को गोली मारने वाला 11 किलोमीटर तक दिखा:हजरतगंज में आखिरी बार दिखा बाइक सवार, निजी सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में दिखा
लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र के राजाजीपुरम में स्ट्रीट डॉग को गोली मारकर हत्या करने वाले बाइक सवार की तलाश में पुलिस ने करीब 11 किमी के रास्ते पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। बाइक सवार हजरतगंज स्थित सुलतानगंज पुलिस चौकी तक नजर आया, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। फुटेज में बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं है। वहीं, आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। इससे उसकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। राजाजीपुरम के सी ब्लॉक स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार ने स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसरा द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट की चारू खरे और अनु बोस ने तालकटोरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में दिखा आरोपी थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश में घटनास्थल से लेकर हजरतगंज तक के रास्ते पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई है। करीब 11 किमी दूर सुलतानगंज पुलिस चौकी तक बाइक सवार की गतिविधियां कैमरों में कैद हुई हैं। इसके बाद वह किसी कैमरे में नजर नहीं आया। फुटेज में बाइक सवार निजी सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहने दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि वह हजरतगंज स्थित किसी अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड हो सकता है। इस आधार पर निजी सिक्योरिटी एजेंसियों से संपर्क कर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User