मुरादाबाद में मेनहॉल में गिरा युवक:12 फीट गहरे और संकरे मेनहॉल में गिरने से फंसा शरीर; पुलिस ने रेस्क्यू किया
मुरादाबाद में सड़क किनारे खुले पड़े एक मेनहॉल में युवक गिर गया। करीब 12 फीट गहरे मेनहॉल में गिरने के बाद युवक ने मदद के लिए चीख पुकार की। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को मेनहॉल से रेस्क्यू किया।
घटना में घायल हुए युवक का नाम राजू है। वह मझोला में ही आफत नगरी में किराए पर रहता है। युवक को मेनहॉल से रेस्क्यू करने के बाद पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। देखिए ये 3 तस्वीरें हादसा मझोला थाना क्षेत्र में गांगन नदी के पास स्थित गांगन वाली मस्जिद के पास हुआ। हादसे के वक्त युवक वहां से गुजर रहा था। यहां मेनहॉल काफी समय से खुला पड़ा है। युवक अचानक इसमें जा गिरा। संकरे मेनहॉल में गिरने की वजह से उसका शरीर मेनहॉल में फंस गया। जिसकी वजह से युवक की हालत बिगड़ने लगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)