डॉ. संगीता को टॉप ग्रेड आर्टिस्ट सम्मान:बिरजू महाराज से सीखी कथक की बारीकियां, दूरदर्शन ने दी मान्यता
कानपुर की कथक नृत्यांगना, गुरु एवं शिक्षाविद् प्रो. डॉ. संगीता श्रीवास्तव को प्रसार भारती-दूरदर्शन द्वारा कथक नृत्य के क्षेत्र में ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह विशिष्ट सम्मान उनकी दीर्घकालीन कलात्मक साधना, प्रस्तुति की गुणवत्ता, कला की गहरी समझ और विशिष्ट कलात्मक क्षमता के मूल्यांकन के आधार पर दिया गया है। प्रो. डॉ. संगीता ने कथक की प्रारंभिक शिक्षा के.डी. श्रीवास्तव और पंडित राम बाबू भट्ट से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने डॉ. पुरु दाधीच से शिक्षा ली और पंडित दुर्गालाल जी के सान्निध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कला को निखारा। उन्हें महान नर्तक पंडित बिरजू महाराज से भी कथक की तकनीकी बारीकियाँ सीखने का विशेष अवसर मिला है। बता दें कि प्रो. डॉ. संगीता श्रीवास्तव डी.जी. कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रही हैं और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में भी कथक नृत्य के शिक्षण से गहराई से जुड़ी रही हैं। अब तक उनके कुशल निर्देशन में लगभग 25 शोधार्थी अपनी पीएच.डी. (Ph.D) की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। उनकी यह बड़ी उपलब्धि कानपुर की कथक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)