अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्गा पूजा पंडाल ढहा:भारी वाहन के प्रवेश और पुलिस बूथ पर कर्मी की मौजूदगी को लेकर जताई नाराजगी

Oct 09, 2026 - 11:04
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्गा पूजा पंडाल ढहा:भारी वाहन के प्रवेश और पुलिस बूथ पर कर्मी की मौजूदगी को लेकर जताई नाराजगी
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित पूरब मोहाल के शीतला मंदिर चौक पर शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से नवदुर्गा महोत्सव का दुर्गा पूजा पंडाल ढह गया। सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुए हादसे में पंडाल का पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पंडाल टूटने से पूजा समिति की तैयारियों को झटका लगा है। समिति के सदस्यों ने फरार वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। टक्कर से गिरा पंडाल का ढांचा शीतला मंदिर चौक के पास नवदुर्गा महोत्सव के लिए भव्य पंडाल लगाया गया था। शुक्रवार की भोर में एक अज्ञात वाहन वहां पहुंचा और पंडाल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंडाल का ढांचा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भारी वाहन के प्रवेश पर उठाए सवाल पूजा समिति के सक्रिय सदस्य देवाशीष सराफ ने घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने यातायात प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंडाल लगने के कारण मुख्य मार्ग पहले से ही संकरा था। ऐसे में भारी ट्रिपर ट्रक को इस रास्ते पर प्रवेश कैसे मिला? उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के समय शीतला मंदिर चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। समिति के सदस्यों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी पर सवाल उठाए। समिति ने चालक पर कार्रवाई की मांग की घटना की जानकारी मिलते ही पूजा समिति के अध्यक्ष आयुष वर्मा, कोषाध्यक्ष नीतेश केशरी और सदस्य देवाशीष सराफ, सत्यम सर्राफ, रिशु केशरी, विजय अग्रहरि, महेश गिरी, नीलाप सवारिया और सुनील केशरी समेत बड़ी संख्या में नागरिक व श्रद्धालु मौके पर जुट गए। समिति पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पंडाल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब समिति को आगे की तैयारियों में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User